CG Panchayat Election 2025: त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जिले के डौंडी एवं डौंडीलोहरा विकासखंड में प्रथम चरण का मतदान 17 फरवरी को होगा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के दिशा-निर्देशन में जिले में प्रथम चरण के अंतर्गत 17 फरवरी को होने वाले मतदान एवं मतगणना कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न कराने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।