11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Election: बालोद में दो घंटे में चार बार खराब हुई EVM, फूट पड़ा वोटर्स का गुस्सा, बदले 14 मशीन, Video

केंद्र क्रमांक 70, ग्राम पड़की भाट में दो घण्टे में चार बार मशीन खराब हो गई। जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थिति बिगडऩे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका कौशल मतदान केंद्र पहुंची।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 20 Nov 2018, 11:25 AM IST

patrika

CG Election: बालोद में दो घंटे में चार बार खराब हुई EVM, फूट पड़ा वोटर्स का गुस्सा, बदले 14 मशीन

बालोद. दुर्ग संभाग के संजारी बालोद विधान सभा के आधा दर्जन मतदान केंद्रों में वोटिंग मशीन खराब होने के बाद वोटर्स का गुस्सा फूट पड़ा। मतदाताओं ने आक्रोशित होकर नारे भी लगाए। जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से यहां अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार केंद्र क्रमांक 70, ग्राम पड़की भाट में दो घण्टे में चार बार मशीन खराब हो गई। जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थिति बिगडऩे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका कौशल मतदान केंद्र पहुंची। उन्होंने पीठासीन अधिकारी से तकनीकी खराबी की जानकारी लेने के बाद तुरंत ईव्हीएम मशीन बदलने के आदेश दिए। नई वोटिंग मशीन पहुंचने के बाद वहां मतदान शुरू हुआ।

मॉक पोल के बाद बदली गईं १४ मशीनें
दुर्ग संभाग के छह विधानसभा सीटों पर मॉक पोल के बाद १४ ईव्हीएम मशीनों को बदला गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में चार मशीनों को बदला गया। इधर दुर्ग ग्रामीण और वैशाली नगर में ३-३ मशीनों को बदला गया।

मतदान केंद्र से लौटने लगे मतदाता
बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा के संबलपुर मतदान केन्द्र में इव्हीएम मशीन खराब होने के बाद मतदाता केंद से लौटने लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार लोगों ने लगभग दो घंटे मशीन का इंतजार किया। मशीन नहीं आने के बाद मतदाता केंद्र से लौटने लगे। मतदान के लिए ब्लाक मुख्यालय नवागढ़ से दूसरी मशीन पहुंचने के बाद मतदान शुरू होगा ।