
देवशिल्पी विश्वकर्मा की जयंती पर लगेगा लड्डुओं का भोग
बालोद/दल्लीराजहरा. देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर को नगर पालिका कार्यालय सहित लौह अयस्क खदान समूह के विभागों में पूजा रखी गई है। जहां उन्हें लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। नगर के छोटे-बड़े वाहन गैरेजों एवं लोहे से जुड़े व्यवसायों में भगवान की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसकी तैयारियों में लोग रात तक भीड़े रहे।
यहां होगी प्रतिमास्थापना
इस दौरान नगर पालिका कार्यालय के अलावा लौह अयस्क खदान समूह अंतर्गत दल्ली मेनुअल खदान, अग्नि शमन विभाग, नगर प्रशासक भवन, बीएसपी बिजली आफिस, सिविल आफिस, दल्ली यंत्रीकृत खदान, राजहरा माइंस, क्वारी माइंस, मयूर पानी माइंस, महामाया माइंस आदि के विभागीय कार्यालयों व स्टोर रूम, एचईएमई गैरॉज, दल्ली यंत्रीकृत खदान जल प्रदाय विभाग, बोईरडीह पंप हाऊस, राजहरा वाटर फिल्टर हाऊस तथा रेलवे विभाग कार्यालय, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मेन्स यूनियन कार्यालय, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल उपकेन्द्र चिखलाकसा, नगर पंचायत चिखलाकसा कार्यालय आदि में विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
सफाई कर लाइटों से गैराजों को सजाया
इसी तरह नगर के छोटे-बड़े वाहन गैरेजों, लेथ इंजीनियरिंग, वेल्ंिडग, मोटर बॉडी वक्र्स, प्रिंटिंग प्रेस आदि व्यवसायों में 16 सितंबर को दोपहर के बाद से व्यवसायियों द्वारा अपने अपने कार्य को विराम देकर दुकान-भवन, मशीनी उपकरणों एवं औजारों की साफ-सफाई कर ली गई है। इनके अलावा राजहरा परिवहन संघ, मेटाडोर परिवहन संघ, मिनी ट्रक मालिक संघ, राज मिस्त्री संघ, होटल- ढाबा मिस्त्री एवं कर्मचारी संघ द्वारा 17 सितंबर को व्यवसाय बंद रखकर पूजा अर्चना एवं उत्सव की तैयारी की गई है। सभी स्थलों पर संबंधितों के द्वारा भवन एवं गैरेजों की उचित साफ-सफाई करते हुए रंग रोगन और पेंटिंग कार्य आयोजकों द्वारा प्रतिमा विराजमान स्थल को आकर्षक तरीके से तोरण-पताकों व लाईटों से सजाया गया है।
बालोद में होगी भगवान की प्रतिमा स्थापित, निकालेंगे कलश यात्रा
आधुनिक युग के शिल्पी देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर शासकीय कार्यालयों के साथ इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़ी संस्थाएं व लोहे के व्यवसायी पूजा का कार्यक्रम रखा है।
भगवान की मूर्ति को अंतिम रूप देने में लगे रहे मूर्तिकार
जिले के राज मिस्त्री, बिजली मिस्त्री, आईटीआई, राइस मिल, कारपेंटर आदि संगठनों ने भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित करेंगे। इसके लिए जगह-जगह पंडाल लगाए जा रहे हैं। दो दिनों तक शिल्प के देवता की भक्ति में लोग लीन रहेंगे। इधर मूर्तिकार भी भगवान की मूर्ति को अंतिम रूप देने में रात तक लगे रहे। कई ग्रामों में विश्वकर्मा समाज ने भी पूजा का आयोजन किया है। समाज के लोग कलश यात्रा निकालेंगे।
शक्कर कारखाना में कलक्टर की मौजूदगी में होगी पूजा
विश्वकर्मा पूजन समिति दंतेश्वरी मैया शक्कर कारखाना करकाभाट ने सोमवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती पर विविध आयोजन रखा है। यहां भगवान की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलक्टर किरण कौशल होंगी। साथ ही जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Published on:
17 Sept 2018 12:31 am
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
