
बालोद/गुरुर. ग्राम सुराज अभियान के अंतर्गत बुधवार को सामुदायिक भवन में किसान कल्याण कार्यशाला हुई। किसानों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य व पशुधन विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें आय दोगुनी करने का वैज्ञानिक तरीका बताया। मुख्य अतिथि जनपद सभापति अतिथि कृषि स्थायी समिति दिनेश्वरी पन्ना सिन्हा थीं। अध्यक्षता आत्मा योजना अध्यक्ष मुरारी साहू ने की। विशेष अतिथि जिला सभापति मीना सत्येन्द्र साहू, जिला पंचायत सदस्य सुशीला सेवक साहू, जनपद सभापति तोषण साहू, गिरजा साहू, ताम्रजध्वज यादव, सेवक साहू थे।
किसानों की आय में बढ़ोत्तरी के लिए योजनाओं के बारे में दी जानकारी
कृषि विभाग उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग एवं पशुधन विभाग के कर्मचारियों ने अपने विभाग से संबंधित जानकारी दी। किसानों की आय में बढ़ोत्तरी के लिए विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। किसानों ने अपनी समस्याएं अतिथियों के सामने रखी। उन्होंने अधिकारियों को इसके निराकरण करगने कहा। साथ ही किसानों को आय दोगुनी करने के तरीके भी बताए गए।
वैज्ञानिक तरीके से करें खेती, मिलेगा ज्यादा लाभ
मुख्य अतिथि जनपद सभापति दिनेश्वरी पन्ना सिन्हा ने कहा कि शासन ने किसानों की आर्थिक विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं। किसानों को योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाने से किसान आज भी पुरानी पद्धति से कृषि करने मजबूर हैं, जिससे उनको कृषि से लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसान मेहनत करते है लेकिन उनका लाभ नहीं ले पा रहे है। वैज्ञाानिक तरीके से खेती करने से लाभ जरूर मिलेगा।
योजनाओं का लाभ उठाएं किसान
जिला सभापति मीना सत्येन्द्र साहू ने कहा किसान शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेना चाहते है लेकिन जानकारी के अभाव में वंचित रह जाते है जिससे उनकी आय में बढ़ोत्तरी नहीं हो पाती है। जिला पंचायत सदस्य सुशीला सेवक साहू ने कहा किसानों की आय दोगुनी करने के लिए शासन समय-समय पर विभिन्न योजना संचालित कर रही है। शासन की इस योजनाओं का किसानों को अवश्य लाभ लेना चाहिए।
25 किसानों का किया गया सम्मान
इस दौरान 25 किसानों को कृषि विभाग, पशुधन विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं मत्स्य विभाग में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कृषि विभाग में गोवर्धन, दीपक, चिंताराम, मेहत्तर राम, द्वारिका, अर्जुन, बैशाखू राम, जगदेव, मनीष, मोतीराम, उद्यानिकी विभाग में रोशन लाल, श्रवण कुमार, नरेश कुमार, प्रकाश कुमार, तखतराम, पशुधन विभाग में किरण साहू, जनकलाल यादव, मयंक साहू, नारायण सिन्हा, कांति साहू, मत्स्य विभाग में दानीराम, मोहन सोनवानी, पंचूराम, धनीराम, लुकेश्वर का सम्मान किया गया।
Updated on:
03 May 2018 12:43 am
Published on:
03 May 2018 09:30 am
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
