भेड़िया के कांग्रेस प्रवेश से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी
बता दें कि डोमेंद्र भेडिय़ा बीते साल कांग्रेस का साथ छोड़ कर अजीत जोगी के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर में जाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल एवं रवींद्र चौबे की समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान डौंडीलोहारा की विधायक अनिला भेडिय़ा, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा दुबे, दुल्लीचंद गोयल, राकेश चंद्राकर भी मौजूद थे। इस निर्णय के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया है।