
बालोद . शनिवार को छत्तीसगढ़ राज्य का 14वां बजट पेश किया गया। इस बार बजट में सरकार ने बालोद जिले को ऊंचाई पर ले जाने, वहां के संसाधनों का समुचित उपयोग करने की योजना पर फोकस किया गया है। जल संसाधन के तहत दो प्रमुख जलाशयों के लिए 50 करोड़ का प्रावधान रखा गया है, वहीं नगद फसल गन्ने का उत्पादन बढ़ाने किसानों को लाभ पहुंचाने व प्रदेश का दूसरा करकाभाट शक्कर कारखाने को घाटे से उबारने के लिए 75 करोड़ का अग्रिम ऋण देने की घोषणा की गई है।
गुंडरदेही के माहुद बी को नए कॉलेज की सौगात
इधर केंद्र की परियोजना, राज्य की महत्वपूर्ण दल्लीराजहरा से रावघाट तक की परियोजना का काम समय पर पूरा हो इसके लिए रेल कार्पोरेशन लिमिटेड कंपनी की स्थापना की घोषणा की गई है। वहीं दूसरी ओर उच्च शिक्षा के लिए युवाओं पर भी ध्यान देते हुए गुंडरदेही ब्लॉक में एक नए कॉलेज व जिले के सभी आईटीआई में नई मशीनें उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।
रेल कार्पोरेशन लिमिटेड स्थापित करने की घोषणा
प्रदेश की महत्वाकांक्षी रावघाट रेल लाइन परियोजना का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर तक रेल लाइन बिछाने के बाद आगे की कार्ययोजना के लिए इस बजट में लक्ष्य का निर्धारण किया गया है। 10 किलोमीटर केंवटी तक रेल लाइन बिछाने का काम मार्च 2019 तक पूरा कर लिया जाएगा। काम जल्द पूरा करने के लिए रेल कार्पोरेशन लिमिटेड स्थापित करने की घोषणा की गई है।
अगले पेज में भी पढ़े खबर...
Published on:
11 Feb 2018 08:10 am
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
