जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सेफ इंटेलीजेंट सिक्युरिटी सर्विसेस भिलाई ने 18 से 24 सितंबर तक सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया है। 18 सितंबर को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सुरेगांव, जनपद पंचायत डौंडी में 19 सितंबर, शासकीय महाविद्यालय मंगचुवा (डौंडीलोहारा) में 20 सितंबर, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुंडरदेही में 23 सितंबर एवं जिला रोजगार कार्यालय (कलेक्टर परिसर) बालोद में 24 सितंबर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। सिक्युरिटी गार्ड (केवल पुरुष) के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं पास, आयु सीमा 20 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।