
Revenue Collection वित्तीय वर्ष 2024-25 समाप्त हो गया है। इस वित्तीय वर्ष में जमीन रजिस्ट्री में रिकॉर्ड आय हुई है। लक्ष्य से 125 प्रतिशत अधिक राजस्व वसूल हुआ। जिला पंजीयक कार्यालय के मुताबिक इस साल कुल 70 करोड़ आय का लक्ष्य था। इस वित्तीय सीजन में कुल 87 करोड़ 15 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।
जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय से उपपंजीयक कार्यालय से विभाग ने आय के आंकड़े मंगाए। बालोद उपपंजीयक कार्यालय में 18 करोड़ 65 लाख राजस्व आय का लक्ष्य था। जबकि कुल 57 करोड़ 90 लाख 95 हजार 053 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। गुंडरदेही उपपंजीयक कार्यालय में कुल 21 करोड़ 85 लाख रुपए का लक्ष्य था। यहां करीब 10 करोड़ 57 लाख 19 हजार 909 रुपए राजस्व मिला। गुरुर उपपंजीयक कार्यालय में 12 करोड़ 50 लाख रुपए आय का लक्ष्य था। लक्ष्य से 7 करोड़ 67 लाख 15 हजार 852 आय हुई। डौंडीलोहारा तहसील में कुल 13 करोड़ 41 लाख रुपए का लक्ष्य था, जिसके जवाब में 8 करोड़ 42 लाख 13 हजार 949 रुपए की राजस्व वसूली हुई। दल्लीराजहरा उपपंजीयक कार्यालय में 3 करोड़ 59 लाख रुपए का लक्ष्य था। यहां 2 करोड़ 58 लाख 14 हजार 55 रुपए की आय हुई।
यह भी पढ़ें :
वित्तीय वर्ष मार्च में समाप्त हो गया। अप्रैल से कई बदलाव होते हैं। इस बार भी जमीन के दामों में वृद्धि हो सकती है। अभी कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। 15 अप्रैल से नई गाइडलाइन जारी हो सकती है। जमीन की रजिस्ट्री करवानी हो तो पुराने दर पर ही 15 अप्रैल तक करवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें :
जिला कलेक्ट्रेट क्षेत्र ग्राम झलमला व जिला मुख्यालय के अलावा मुख्य मार्ग से लगी जमीनों के दाम में वृद्धि हो सकती है। किस क्षेत्र की जमीन के नए दाम क्या होंगे, इसकी जानकारी अभी नहीं है।
उप जिला पंजीयक वेदप्रकाश सहारे ने कहा कि इस साल लक्ष्य से 125 प्रतिशत ज्यादा राजस्व आय हुई है। जो खुशी की बात है, जिले में जमीन की नई दर की जानकारी नहीं है। शासन से गाइडलाइन जारी होगी, तब कुछ कह सकते हैं।
संबंधित विषय:
Updated on:
01 Apr 2025 11:53 pm
Published on:
01 Apr 2025 11:53 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
