10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब चुनावी सभा में नहीं पहुंची भाजपा की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी, टूटा भीड़ का सब्र, हुआ ये सब

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी संजारी बालोद विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पवन साहू के समर्थन में मंगलवार को आने वाली थीं, पर यहां जनता को तीन घंटे इंतजार करने के बावजूद मायूसी हाथ लगी।

2 min read
Google source verification

बालोद

image

Dakshi Sahu

Nov 14, 2018

patrika

जब चुनावी सभा में नहीं पहुंची भाजपा की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी, टूटा भीड़ का सब्र, हुआ ये सब

बालोद. भाजपा की स्टार प्रचारक टीवी सीरियल कलाकार व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी संजारी बालोद विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पवन साहू के समर्थन में मंगलवार को आने वाली थीं, पर यहां जनता को तीन घंटे इंतजार करने के बावजूद मायूसी हाथ लगी।

मायूस नजर आए
दोपहर तीन बजे निर्धारित समय के बाद शाम पांच बजे तक वे नहीं पहुंची। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं सहित आम जनता मायूस नजर आए। भीड़ भी कुछ समय के लिए आक्रोशित नजर आई। ज्यादातर महिलाएं स्मृति को देखने के लिए सभा स्थल पहुंची थीं। मंगलवार को स्मृति ईरानी संजारी बालोद विधानसभा के ग्राम हथौद में चुनाव प्रचार में आने वाली थीं, उनके हेलीकाप्टर के लिए हेलीपेड भी बनाए गए थे, पर किसी कारण से वे नहीं पहुंच पाए।

शोभा सोनी ने किया सभा को संबोधित
इस दौरान जब भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी के नहीं आने की खबर लगी, तो भाजपा प्रत्याशी पवन साहू ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए समर्थन मांगा। कहा मंै सबका बेटा हूं जीतने के बाद आप सबके लिए ही काम करूंगा। इस दौरान भाजपा
की शोभा सोनी में भी सभा को संबोधित किया।

इस दौरान भाजपा ने जनता के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था की थी। कलाकारों ने देश भक्ति गीतों व पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गीतों से जनता को रिझाने का प्रयास किया। इसी कार्यक्रम की वजह से ही जनता मनोरंजन करते स्मृति ईरानी का इन्तजार करते रहे। निर्धारित समय के बाद भी जब ईरानी नहीं पहुंचीं तो जनता भी उठकर चली गई।

प्रचार में बचे कम समय, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
चुनाव प्रचार में अब कम समय बचा है, ऐसे में प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा, कांग्रेस, छग जनता कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने प्रचार में अपनी ताकत लगा दी है। जनसंपर्क के लिए अपने-अपने विधानसभाओं का कोई भी गांव को छोडऩा नहीं चाहते।