Balod News Update : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में लिव-इन-रिलेशनशिप के बाद मर्डर की खौफनाक वारदात हुई है। यहां एक शादीसुदा अधेड़ उम्र के शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की। बताया जा रहा है (Crime News) देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आक्रोशित होकर आरोपी ने अपनी महिला की चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया।