15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करहीभदर में नया सरपंच नियुक्त करने एसडीएम ने दिया आदेश

जिले के सबसे विवादित ग्राम पंचायत करहीभदर के सरपंच ओंकार साहू के स्थान पर नई नियुक्ति करने का आदेश जारी करते हुए बालोद एसडीएम ने बालोद जनपद सीइओ से नई नियुक्ति पश्चात न्यायालय को अवगत कराने कहा है।

2 min read
Google source verification
balod patrika

करहीभदर में नया सरपंच नियुक्त करने एसडीएम ने दिया आदेश

बालोद. जिले के सबसे विवादित ग्राम पंचायत करहीभदर के सरपंच ओंकार साहू के स्थान पर नई नियुक्ति करने का आदेश जारी करते हुए बालोद एसडीएम ने बालोद जनपद सीइओ से नई नियुक्ति पश्चात न्यायालय को अवगत कराने कहा है। इसके पहले कलक्टर डॉ.सारांश मित्तर ने सरपंच की बर्खास्तगी रोकने की अपील को खारिज करने के बाद भी सरपंच अपने पद पर बना हुआ था।

पंचायत फंड की लाखों रुपए का गबन
गौरतलब हो कि बालोद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करहीभदर सरपंच ओंकार साहू के खिलाफ शासन को वित्तीय हानि उद्देश्य से पंचायत फंड की लाखों रुपए का गबन कर घोटाला किया गया है। चुनाव जीतने के ठीक 3 महीने बाद ही 16 लाख रुपए नगद राशि ओंकार साहू ने अपने पास रख ली थी, जिसकी शिकायत पंचायत के उपसरपंच भानु साहू एवं पंचगणों ने की थी।

हटाए जाने पर आयुक्त ने दिया था स्टे
जनपद सीईओ की जांच में पाया कि सरपंच ने गबन करने के उद्देश्य से 8 लाख 15 हजार 149 रुपए अपने पास रखा था, जिस पर एसडीएम ने पंचायत राज अधिनियम की धारा 39 (1) के तहत निलंबन की कार्रवाई की थी। इसके बाद पंच थानसिंह को प्रभारी सरपंच बनाया गया था, लेकिन कुछ महीनो पश्चात ओंकार साहू ने धारा 39 पर स्टे के लिए आयुक्त के पास अपील की थी, जहां उसको स्टे मिल गया और वह फिर से सरपंच की कुर्सी पर बैठा गया था।

जांच में दोषी पाया गया था सरपंच
इसके बाद एक के बाद एक सरपंच ओंकार साहू द्वारा पंचायत की राशि को बंदरबाट करने का मामला सामने आया है, जिस पर एसडीएम न्यायालय में कार्रवाई जारी है। उक्त दोनों मामले पर सरपंच ओंकार साहू को दोषी पाया गया था और धारा 40 के तहत 27 जनवरी 2018 को बर्खास्तगी की कार्यवाही की गई थी, लेकिन सरपंच ओंकार साहू ने कलक्टर के पास इस आदेश पर अपील की गई, जिस पर 16 जुलाई 2018 को कलक्टर मित्तर ने अपील को खारिज करते हुए एसडीएम न्यायालय के आदेश को यथावत रखा।

अपील ख़ारिज होने के बावजूद पद पर बने
16 जुलाई 2018 को अपील खारिज होने के बाद भी ओंकार साहू ने पद पर बने रहते हुए सचिव के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इस पूरे मामले की शिकायत उपसरपंच भानु साहू ने शुक्रवार को एसडीएम के पास लिखित में शिकायत करते हुए बताया कि ओंकार साहू को अपील खारिज होने की जानकारी होने के बाद भी अभी तक सरपंच का काम कर रहा है।

बालोद एसडीएम हरेश मंडावी ने बताया
वर्तमान में स्थानापन्न सरपंच की तत्काल नियुक्ति के लिए जनपद सीईओ को आदेश जारी किया गया है। 16 जुलाई को कलक्टर द्वारा बर्खास्तगी के खिलाफ की गई अपील को खारिज करने के बाद भी उसका पद पर बने रहते हुए कार्य करना शासन को धोखा देना और अनियमितता की श्रेणी में आता हैं। मामले में मिली शिकायत की भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी और सरपंच से रिकवरी की जाएगी।