26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओपन स्कूल का नया गोलमाल, छात्रा ने दी थी संस्कृत की परीक्षा पर रिजल्ट से विषय और नंबर दोनों गायब

छात्रा ने ओपन स्कूल परीक्षा में कक्षा 10वीं मेंं संस्कृत विषय की परीक्षा दी, लेकिन उसके परीक्षाफल मेंं संस्कृत विषय व उसका प्राप्तांक ही गायब है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Chandra Kishor Deshmukh

•

Updated: 26 Aug 2018, 9:05 AM IST

balod patrika

छात्रा ने दी संस्कृत की परीक्षा, नतीजे में विषय व नंबर नदारद

बालोद/दल्लीराजहरा. छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के परिणाम में अनियमितता सामने आई है। छात्रा ने ओपन स्कूल परीक्षा में कक्षा 10वीं मेंं संस्कृत विषय की परीक्षा दी, लेकिन उसके परीक्षाफल मेंं संस्कृत विषय व उसका प्राप्तांक ही गायब है। उसकी जगह अंग्रेजी विषय में छात्रा को अनुपस्थित दर्शाया गया है।

केंद्राध्यक्ष व पर्यवेक्षक के हस्तारक्षयुक्त लिखित दस्तावेज उपलब्ध
वार्ड-9 में रहने वाले धनेश कुमार विश्वकर्मा की पुत्री व प्रभावित छात्रा अंकिता ने बताया कि उसने 10वीं मेंं ओपन स्कूल परीक्षा दिलाई, जिसमें उसने अंग्रेजी विषय के स्थान पर संस्कृत का चयन किया था। उसने नया बाजार, राजहरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 7 अप्रैल को संस्कृत की परीक्षा भी दिलाई थी। परीक्षा केंद्राध्यक्ष व पर्यवेक्षक के हस्तारक्षयुक्त लिखित दस्तावेज भी उपलब्ध हैं।

अंग्रेजी में अनुपस्थित बताकर कर दिया फेल
अंकिता ने बताया कि परीक्षा के बाद छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर के परिणाम में परीक्षा संबंधित अनुक्रमांक 19081815050 वाले परीक्षा परिणाम में संस्कृत विषय व उसकेे प्राप्तांक ही अंकित नहीं है, बल्कि उसकी जगह अंग्रेजी विषय में अनुपस्थित दर्शा कर फेल लिख दिया गया है।

शिक्षामंत्री से लेकर छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर के अध्यक्ष और सचिव को लिखा पत्र
छात्रा के पिता धनेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि इस गड़बड़ी की शिकायत उन्होंने शिक्षा मंत्री केदार कश्यप, छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर के अध्यक्ष और सचिव को डाक के माध्यम से की है। उन्होंने परीक्षाफल में सुधार कर नया परिणाम जारी करने का आग्रह किया गया है, जिससे उनकी बेटी का भविष्य खराब न हो, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है।

परीक्षा केंद्राध्यक्ष ने भी कहा कि उन्होंने इस गड़बड़ी सुधारने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर को लिखा है। उन्हें पूरी वास्तविकता से भी अवगत कराया है। छात्रा का कहना है उन्हें जल्द से जल्द अंग्रेजी की जगह संस्कृत विषय का नंबर देकर उसमें सुधारकर नया मार्कशीट दिया जाए।