28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रातभर रिमझिम, सुबह तेज हवा के साथ जिले में तीन घंटे हुई तेज बारिश

जिले में गुरुवार रात से हो रही रिमझिम बारिश रातभर हुई। शुक्रवार सुबह तेज हवा के साथ 8 से 10 बजे तक तो झमाझम हुई। दो सप्ताह बाद हुई बारिश से चारों ओर पानी-पानी नजर आ रहा है। खेत-खलिहानों में पानी भर गया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Chandra Kishor Deshmukh

•

Updated: 22 Sep 2018, 10:49 PM IST

balod patrika

रातभर रिमझिम, सुबह तेज हवा के साथ जिले में तीन घंटे हुई तेज बारिश

बालोद. जिले में गुरुवार रात से हो रही रिमझिम बारिश रातभर हुई। शुक्रवार सुबह तेज हवा के साथ 8 से 10 बजे तक तो झमाझम हुई। दो सप्ताह बाद हुई बारिश से चारों ओर पानी-पानी नजर आ रहा है। खेत-खलिहानों में पानी भर गया। काफी दिनों बाद हुई इस बारिश ने किसानो को बड़ी राहत दी है। क्योंकि इस समय फसलों के लिए पानी की जरूरत थी जिसकी पूर्ति हो गई है। दो सप्ताह से बारिश नहीं होने से खेतों की फसलों पर प्रभाव पड़ रहा था। इधर नगर की सड़कों पर पानी बहने लगा था। इधर मौसम ठंडा होने से लोग दोपहर तक घरों में दुबके नजर आए। नगर की सड़कें सूनी रहीं।

हवा चल रही 40 से 50 किमी प्रतिघंटा
इधर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों के पास से चक्रवात गुजरेगा। हवा की रफ्तार 60 से 80 किमी प्रतिघंटा भी होगी। प्रदेश में इसका दक्षिणी और उत्तरी हिस्से में असर होगा, जिसकी वजह से बस्तर और दंतेवाड़ा के कुछ हिस्सों में अति वर्षा होगी। इसी का असर जिले में दिखाई दिया। जारी किया अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी छत्तीसगढ़ सहित उत्तरी हिस्से में बारिश के साथ तेज हवा के चलने के भी आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक पीएल देवांगन ने बताया कि इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा हवा भी चलने की संभावना है।

खाड़ी पर बने कम दबाव का डौंडी में असर
डौंडी. ब्लॉक में बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के चलते वनांचल आमडूला, भर्रीटोला, कुलागोंदी, सुरडोंगर, गुदुम, मरकाटोला आदि क्षेत्रों में गुरुवार शाम 7 बजे से बारिश शुरू हुई, जो शुक्रवार को दिन भर चलती रही। रह-रह धीमी बारिश से लोग घरों में बंध कर रह गए। ज्ञात रहे 9 सितंबर से बारिश थमी हुई थी जिससे लागों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ रहा था।

विद्युत की आंखमिचौली से कई घरों की टीवी हुई खराब
विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण गुरुवार की शाम से बिजली के आने व जाने का सिलसिला चल रहा है। सुबह से लाइन की आंखमिचौली चल रही है, जिसके कारण विद्युत से संबंधित कई काम रूक जा रहे हैं। वहीं नेट से जुड़े काम भी नहीं हो पा रहा है जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं कई एलइडी टीवी खराब हो गए हैं।

फसल को होगा लाभ
बारिश से किसानों ने राहत की सांस लिया है। खेतों को पानी मिलने से धान की फसलों को संजीवनी मिल गई है। धान के लेट वैरायटी के फसलों को और पानी की आवश्यकता होगी।

बारिश से कच्ची मकान ढहा
कलंगपुर. शुक्रवार की सुबह तेज बारिश एवं हवा से ग्राम कलंगपुर की प्रतिमा सिन्हा का कच्ची मकान ढह गया। घटना के समय वहां कोई नहीं था, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटी। मकान मालकिन प्रतिमा ने बताया इससे पूर्व हुई बारिश में ही मकान जर्जर हो गया था जिस कारण वे अपनी जरूरत का सभी सामान हटा कर दूसरे मकान में बच्चों संहित चली गई थी। जर्जर मकान सुबह हुई तेज बारिश से ढह गया। इससे मकान में लगे खपरैल व लकडिय़ां पूरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गई।

सिकोसा में तेज हवा से गणेश पंडाल गिरा
शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे में तो खुशी दिखाई दी। वहीं लगातार 6 घंटे से हटरी चौक सिकोसा में गणेश पंडाल अचानक भरभरा कर गिर गया, जिससे गणेश की मूर्ति को क्षति नहीं हुई, लेकिन अन्य सामान की काफी नुकसान पहुंचा। जिसे युवा गणेश उत्सव के कार्यकर्ता सुधारने में लगे रहे। वहीं किसान को खेत में पानी की जरूरत थी जो आज हुई इस बारिश से फसल को फायदा हुआ है। खेत में पानी भर जाने से किसानों के चेहरे खिल उठी।