बालोद. छत्तीसगढ़ में लोक पर्व शुरू हो गया है। शनिवार को पोला का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। दो साल से कोरोना के कारण उत्सव फीका रहा। इस साल भी जिला मुख्यालय में कोई आयोजन नहीं होगा। महावीर गौशाला की ओर से मनाए जाने वाले पोला पर्व व बैल सजाओ प्रतियोगिता इस साल भी नहीं होगी। जिला मुख्यालय के बाजार व प्रमुख चौक-चौराहे में सड़क किनारे मिट्टी के बने बैल व खिलौनों की दुकानें सज चुकी हैं। शुक्रवार को पर्व को लेकर बुधवारी बाजार, सदर बाजार, घड़ी चौक में भीड़ देखी गई व मिट्टी के नादिया बैल की जमकर बिक्री हुई। शनिवार को विधि विधान से पोला पर्व में नादिया बैल की पूजा की जाएगी। इस दिन घर घर विविध पकवान भी बनाया जाएगा।