11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेंहदी का रंग भी नहीं उतरा और उजड़ गई दुनिया, रोड एक्सीडेंट में दो सगे भाई की मौत, पढ़े खबर

जिले के ग्राम भेंगारी में दो नव विवाहिता के हाथों की मेंहदी का रंग भी नहीं उतरा था और मांग का सिंदूर उजड़ गया।

2 min read
Google source verification
Balod news

शादी के ठीक एक महीने बाद उजड़ गया मांग का सिंदूर, रोड एक्सीडेंट में दो सगे भाई की मौत, पढ़े खबर

बालोद: जिले के ग्राम भेंगारी में ह्दयविदारक घटना सामने आई है। दो नव विवाहिता के हाथों की मेंहदी का रंग भी नहीं उतरा था और मांग का सिंदूर उजड़ गया। कुदरत ने उन्हें ऐसा दिन दिखा दिया जिसकी किसी ने कल्पना ही नहीं की थी। आज से ठीक एक महीने पहले जिन तीन भाइयों को दूल्हे के रूप में कंधे पर उठाकर खुशी से नाच रहे थे, उन्हीं में से दो भाई की अर्थी को कंधा देकर अंतिम यात्रा निकालनी पड़ी। जगदपुर के समीप एक सड़क दुर्घटना में दो सगे भाई की दर्दनाक मौत हो गई। इस दु:खद घटना की खबर मिलते ही जहां दोनों नव विवाहिता बेसुध हो गई थी, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ था। शनिवार को गमगीन माहौल में दोनों भाई का अंतिम संस्कार कर किया गया।

दुर्घटना बस्तर जिले के भानपुरी थाना के ग्राम काकड़ी के पास की
हमारे बालोद प्रतिनिधि के अनुसार दुर्घटना जगदलपुर नेशनल हाइवे में बस्तर जिले के भानपुरी थाना के ग्राम काकड़ी के पास की है। मोटर साइकिल सवार बालोद जिले के ग्राम भैंगारी निवासी दो सगे भाई गोपाल साहू और भूषण शुक्रवार की सुबह नौ बजे बचेली जा रहे थे, तभी सामने से आ रही ट्रेलर की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में दोनों भाइयों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनका पूरा बढ़ई (कारपेंटर) का काम करता है।

शव के साथ लिपटकर रोती रहीं
दुर्घटना में दो भाई की मौत की जानकारी उनके नव विवाहिताओं न देकर तत्काल गांव बुलाया गया था। नव विवाहिता पूरे रास्तेभर अचानक बुलाने का कारण पूछती रही। गांव पहुंचने तक दोनों नव विवाहिता को मौत की जानकारी नहीं दी गई थी। जैसे ही दोनों घर पहुंचे और दुर्घटना में पतियों की मौत की सूचना मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। एक भाई भूषण की पत्नी कल्पना बेहोश हो गई वहीं दूसरे भाई गोपाल की पत्नी संतोषी ने ब्लेड से हाथ का नस काट लिया। परिजन ने किसी तरह दोनों को संभाला। नव विवाहिता पतियों के शव के साथ लिपटकर आधे घंटे तक रोती रही।

पूरा गांव रो पड़ा
इस घटना का पता चलते ही पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। ग्रामीणों के आंसू भी नहीं थम रहे थे। जिस घर-आंगन में ठीक एक महीने पहले तीन भाइयों की शादी का मंडप सजा था, वहां पर आज दो भाई की अर्थी रखी हुई थी।

27 अप्रेल को हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार आज से ठीक एक माह पहले 27 अप्रैल 2018 को तीनों भाइयों की शादी हुई थी। बड़े भाई कुलेश्वर की निशा, गोपाल की संतोषी और छोटे भाई भूषण की मुस्कान के साथ शादी गांव भेंगारी में हुई थी। इस दुर्घटना में दो नव विवाहिता के मांग का सिंदूर उजड़ गया वहीं बड़े भाई के अलावा मां-बाप को हमेशा के लिए छोड़ कर दो भाई चले गए। शादी के बाद परिवार वाले एक माह तक गांव भेंगारी में ही थे। मृतक गोपल अपने पिता,, पत्नी और बहू को बस से जाने कहा और वे स्वयं छोटे भाई भूषण के साथ मोटर साइकिल से सुबह नौ बजे बचेली जाने निकले थे।