
Ujwala Connection
बालोद/गुरुर. उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने आपको गैस एजेन्सी का एजेन्ट बताकर लोगों से ठगी करता था। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम परसुली का 33 वर्षीय युवक अमित कुमार सिन्हा लोगों को उज्ज्वला गैस देने के नाम पर ठगी कर रहा था।
कर रहा था ग्रामीणों से ठगी
युवक कनेक्शन दिलाने के नाम पर 200 से 250 रुपए लेकर पावती देता था और कनेक्शन एक सप्ताह बाद मिलने की जानकारी देता था। आरोपी द्वारा वन क्षेत्रों के ग्रामों में ज्यादा ठगी करने का मामला आया है। आरोपी वनांचल के ग्राम हितेकसा, पोंड़, भैंसमुंडी, बोरिदखुर्द, पेंवरो सहित अन्य ग्रामों के ग्रामीणों से ठगी किया है।
यह है मामला
आरोपी द्वारा गांवों मे जाकर ग्रामीणों से पूछता था कि आपके घर मे उज्ज्वला गैस कनेक्शन मिला है कि नहीं। ग्रामीणों द्वारा नहीं मिलने की बात कहने पर आरोपी उनसे एक फार्म भरवाता था और 200 रुपए से 250 रुपए लेता थाद्ध
बकायदा उसकी पावती भी देता था और गैस कनेक्शन एक सप्ताह बाद मिलने की जानकारी देकर चले जाता था। आरोपी अपने आपको इंडेन गैस एजेंसी का एजेंट बताता था जिससे ग्रामीण उसकी बातों मे आकर ठगी का शिकार हो गया।
ऐसे हुआ खुलासा
मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्राम हितेकसा का एक ग्रामीण इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारी लोमन यादव के पास आया और 250 रुपए का पावती दिखाकर गैस कनेक्शन देने की मांग करने लगा। तब लोमन यादव ने कहा यह पावती हमारे एजेंसी का नहीं है। ग्रामीण ने पूरे मामले को कर्मचारी लोमन को बताया।
एजेंसी के कर्मचारी ने की शिकायत
एजेंसी के कर्मचारी ने मामले में लिखित आवेदन थाने में दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल की और आरोपी की पतासाजी कर धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। आरोपी के पास से 1 मोटरसाइकिल, 2230 रुपए नगद एवं 70 से अधिक ग्रामीणों का भरा हुआ फार्म जब्ती किया गया है।
Published on:
04 Jun 2018 10:33 am
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
