19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Balod / बेकाबू कार ने बाइक को ठोका, दोनों ब्रिज से 50 फीट नीचे आ गिरे

बेकाबू कार ने बाइक को ठोका, दोनों ब्रिज से 50 फीट नीचे आ गिरे

चिखलाकसा ओवरब्रिज में सुबह लगभग 11 बजे हुई सड़क दुर्घटना में दुर्ग से आ रही एक कार सड़क पर विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल को ठोकर मारते हुए ओवरब्रिज से लगभग 50 फीट नीचे खाई में गिरकर गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Chandra Kishor Deshmukh

•

Updated: 9 Oct 2018, 8:25 AM IST

balod patrika

बेकाबू कार ने बाइक को ठोका दोनों ब्रिज से 50 फीट नीचे आ गिरे

बालोद/दल्लीराजहरा. नगर से लगे चिखलाकसा ओवरब्रिज में सुबह लगभग 11 बजे हुई सड़क दुर्घटना में दुर्ग से आ रही एक कार सड़क पर विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल को ठोकर मारते हुए ओवरब्रिज से लगभग 50 फीट नीचे खाई में गिरकर गई। घटना में कार में सवार नरसिंग राव व उसकी बहन को हल्की चोटें आई है जबकि मोटरसाइकिल चालक सनक कुमार के पैर में फैक्चर होने से उसे भिलाई अस्पताल रिफर किया गया है।

50 फीट नीचे खाई में गिरकर पलट गई
पुलिस से मिली जानकारी के बताया पण्डरदल्ली निवासी नरसिंग राव (28) अपनी कार सीजी 24 जे 9024 से दुर्ग से आ रहे थे इसी दौरान मानपुर चौक निवासी सनक कुमार (28) राजहरा स्थित बैंक से पैसे निकालकर मोटरसाइकिल से घर की ओर जा रहा था, तभी कार ओवरब्रिज की सड़क पर विपरीत दिशा से आ रहे साइकिल सीजी 09 एच 5835 को ठोकर मारने के बाद पल्टी खाते हुए ओवरब्रिज से लगभग 50 फीट नीचे खाई में गिरकर पलट गई।

कार में सवार चालक व बहन को चोटें आई
कार में सवार नरसिंग राव एवं उसकी बहन को हल्की चोटें आई है। वे दुर्घटना में बाल-बाल बचे। वहीं मोटरसाइकिल ओवरब्रिज से कुछ नीचे झाडिय़ों के बीच गिरकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक सनक कुमार के पैर मेें गंभीर चोटें आई है जिसे ज्योति अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे इलाज के लिए भिलाई अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इधर प्रत्यक्षदर्शियों के बताए अनुसार उक्त कार तेज गति में थी व चालक ने लापरवाहीपूर्वक बाइक को ठोकर मारी है।

ओवरब्रिज में सुरक्षा के लिए नहीं लगाई रेलिंग
विदित हो कि इस सड़क दुर्घटना के महज 100 मीटर की दूरी पर ही पिछले माह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने की वजह से एक बच्चे की मौत हो गई थी। कुछ माह पूर्व ही चिखलाकसा ओवरब्रिज स्थल की सड़क का पुननिर्माण शासन द्वारा एडीबी प्रोजेक्ट के तहत कराया गया है जिसका कार्य राजनांदगांव से अंतागढ़ को जोडऩे के लिए हो रहे सड़क निर्माण के तहत ही किया गया है। इस स्थल पर सड़क निर्माण ठेकेदार द्वारा ओवरब्रिज के दोनों ओर लोहे की रैलिंग नहीं लगाई गई है, जबकि पूर्व में इस ओवरब्रिज के दोनों ओर रैलिंग की व्यवस्था थी।

ट्रक ने बाइक को ठोका, युवक घायल
बालोद . रविवार की शाम लगभग 4 बजे सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जानकारी के अनुसार भेडिय़ा नवागांव निवासी लोकेन्द्र तारम 26 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर बालोद से अपने गृहग्राम जा रहा था। इसी दौरान गंगा मैया मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसके सर में गंभीर चोट आई है, वहीं उसका दाहिना पैर भी फ्रैक्चर हो गया। घटना स्थल पर मौजूद राहगीरों ने उसे तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते रेफर किया गया।