भाजपा से आएंगे स्टार प्रचारक, कांग्रेस से अभी तय नहीं, जोगी ने ले ली सभा
जिले में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने पार्टी के स्टार प्रचारक उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इधर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियो के लिए अभी तक कोई बड़े स्टार प्रचारकों के नाम सामने नहीं आए हंै। जनता कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम अजीत जोगी जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर चुके हैं।