मिली जानकारी के अनुसार, दोनों किसान पलारी थाना के अंतर्गत गातापार गांव के रहने वाले थे। बताते हैं कि गातापार निवासी किसान भोला वर्मा (40) नंदकुमार (46) रविवार को ग्राम कोसमंदी स्थित खेत में जाली और घेरा लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। दोनों पेड़ के नीचे बारिश रुकने का इंतजार कर रहे थे। तभी उन पर आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।