8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Murder News: आधी रात को छोटे भाई ने बड़े भाई पर हथियार से किया ताबड़तोड़ वार, खून से लथपथ पहुंचा अस्पताल, मौत

Murder News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से हत्या की वारदात सामने आई है। जहां छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलोदा बाज़ार

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 23 Aug 2024, 2:56 PM IST

Raipur Crime News: डांस से मना करने पर युवक की हत्या, नाबालिग दोस्तों से साथ मिलकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

CG Murder News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से दिल दहला देने वाली गठन सामने आई है। जहां बड़े भाई मोहन पटेल पिता आयोध्या उर्फ रहसु पटेल (32) अपने घर में सोए थे। उसी समय छोटे भाई संतोष पटेल पिता आयोध्या उर्फ रहसु (29) वर्ष ने अपने बड़े भाई के सिर पर किसी औजार से वार कर उसे घायल कर दिया। यह घटना बीते 20अगस्त को 5 बजे की है।

हमले के बाद युवक खून से लथपथ एवं बेहोशी की हालत में पड़ा था। कुछ देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। घायल युवक को आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया। घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते तत्काल रायपुर रेफर कर दिया गया। इलाज चल रहा था, लेकिन सिर से खून ज्यादा बह जाने के कारण से बेहोश था। दो दिनों तक होश नहीं आया। बुधवार रात उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

यह भी पढ़े: Raipur Murder News: भतीजे ने गला दबाकर की चाची की हत्या, फोन कर चाचा को बोला – बिस्तर पर बेसुध पड़ी है…जानें पूरा मामला

दोनों के बीच मारपीट और विवाद हुआ था

बताते हैं कि घटना के पहले दिन 18 अगस्त को मृतक बड़े भाई मोहन पटेल एवं छोटे भाई संतोष के बीच मारपीट और विवाद हो गया। इसमें छोटे भाई संतोष का पिछले माह तबीयत खराब थी। लाखों रुपए इलाज में खर्च हो गए। छोटे भाई संतोष ने अपने मां को भी लडाई कर भगा दिया था। बड़ा भाई मोहन ने शराब पीने से मना कर रहा था।

इसी बात को लेकर छोटे भाई से विवाद हो गया। 20 अगस्त की दोपहर बड़े भाई मोहन सोया था। इसी दौरान छोटे भाई संतोष पटेल ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर सिर पर किसी धारधार हथियार से हमला कर दिया। युवक मोहन पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया था। रायपुर में इलाज के दौरान तीन दिन बाद मोहन की मौत हो गई। वहीं फिलहाल गिधौरी पुलिस द्वारा आरोपी संतोष पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला की रिपोर्ट रायपुर में पंजीबद्ध होने से डायरी के लिए गिधौरी पुलिस रवाना हो गए हैं।