कलेक्टर ने बताया कि परीक्षा की गोपनीय सामग्री 11 मार्च को बलौदाबाजार पहुंचेगी। पं. चक्रपाणि स्कूल में रखी जाएगी। 12 मार्च को संकुल प्रचारियों में बांटी जाएगी। इसे 16 बसों से संबंधित थानों तक पहुंचाएंगे। इस साल कुल 46,818 बच्चे परीक्षा देंगे। 5वीं की परीक्षा में 19,036 परीक्षार्थी सरकारी और 4,519 परीक्षार्थी आशासकीय स्कूलों से होंगे। 8वीं की परीक्षा में 19,170 परीक्षार्थी सरकारी और 4,093 परीक्षार्थी अशासकीय स्कूलों से होंगे।