23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Baloda Bazar / ED की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पुतला, इधर BJP ने CM को बदनाम करने का लगाया आरोप

ED की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पुतला, इधर BJP ने CM को बदनाम करने का लगाया आरोप

CG Politics: कांग्रेस ने भाजपा सरकार और ईडी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। लोकतंत्र पर हमला बताया और कहा कि इससे कांग्रेस डरने वाली नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलोदा बाज़ार

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 20 Jul 2025, 10:54 AM IST

बघेल पर ईडी की कार्रवाई का विरोध (Photo source- Patrika)

बघेल पर ईडी की कार्रवाई का विरोध (Photo source- Patrika)

CG Politics: बलौदाबाजार जिला कांग्रेस ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसी ईडी का दुरुपयोग कर रही है। इस विरोध में स्थानीय आंबेडकर चौक पर ईडी का पुतला फूंका गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे ने किया।

CG Politics: कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर बताया हमला

कांग्रेस ने भाजपा सरकार और ईडी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल तथा उनके परिवार को राजनीति से प्रेरित होकर निशाना बनाया जा रहा है। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया और कहा कि इससे कांग्रेस डरने वाली नहीं है।

इस दौरान सुरेंद्र शर्मा, शैलेश नितिन त्रिवेदी, विद्याभूषण शुक्ला, सुशील शर्मा, परमेश्वर यादव, हितेंद्र ठाकुर, राकेश वर्मा, सुरेंद्र जायसवाल, अनिल साहू, लखेश साहू, योगेश बंजारे, राजा तिवारी, अश्वनी वर्मा, समीर अग्रवाल, पद्मेश्वरी साहू, रूपेश ठाकुर, धर्मेंद्र वर्मा, सलमान शेख मौजूद रहे।

CG Politics: भाजपा बोली- आदिवासी सीएम महंगे जग पर को कर रहे बदनाम

इधर, जिला भाजपा ने एसपी दफ्तर पहुंचकर एएसपी अभिषेक सिंह को कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष आनंद यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी और उसके आईटी सेल द्वारा आदिवासी समाज और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बदनाम करने के लिए झूठे और भ्रामक दस्तावेजों का सहारा लिया जा रहा है।

यादव ने कहा कि कांग्रेस वाटर-जग मुद्दे को लेकर जनता को गुमराह कर रही है, जबकि 32 हजार रुपए पर प्रति वाटर जग की खरीद का कोई भुगतान नहीं हुआ। न आपूर्ति हुई है। जेम पोर्टल पर प्रस्ताव 23 फरवरी 2025 को ही निरस्त कर दिया गया था। इसके बावजूद कांग्रेस ने फर्जी स्क्रीनशॉट और झूठे तथ्यों से सीएम की छवि धूमिल करने की कोशिश की है।

डॉ. सनम जांगड़े ने कांग्रेस को आदिवासी विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि यह सीएम के खिलाफ सोच-समझकर रची गई साजिश है। उन्होंने इसे आदिवासी स्वाभिमान पर सीधा हमला बताया। शिकायत करने वालों में टेसूलाल धुरंधर, धनंजय साहू, कृष्णा अवस्थी, नीलम सोनी, नरेश केशरवानी, सुनीता वर्मा, रितेश श्रीवास्तव, रवि वर्मा मौजूद रहे।