इस घटना के तत्काल बाद बच्चे स्कूल पहुंचकर परिसर में आक्रोशित होकर लाठी चार्ज के खिलाफ नारे बाजी करने लगे। सूचना ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने डीओ को दी। तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी जीएस चंद्राकर, डिप्टी कलक्टर पीके ठाकुर हाई स्कूल पहुंचे और बच्चों को जल्द से जल्द सडक़ बनाने का लिखित आश्वासन देते हुए आक्रोशित बच्चों को शांत कराया।