8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेता की पत्नी की मौत, टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार….हुआ हादसे का शिकार

Baloda Bazar Road Accident: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार का टायर फटने से वह सामने से आ रही सर्विस वाहन से टकरा गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलोदा बाज़ार

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 15 Sep 2023, 5:20 PM IST

Congress car accident in Balodabazar, wife dead

भीषण सड़क हादसा

CG Breaking News: बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार का टायर फटने से वह सामने से आ रही सर्विस वाहन से टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने (Road Accident) इसकी जानकारी पुलिस को दी। यह पूरा मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े: नौकरी लगाने के नाम पर युवक ने ठगा लाखों रुपए, सपनों का कार खरीदकर घूम रहा था आरोपी....फिर हो गया यह कांड

बताया जा रहा कि यह भीषण सड़क हादसा बिलासपुर - रायपुर नेशनल हाइवे के बनसाकरा के पास हुआ है। जहां तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फट गया। कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही सर्विस वाहन से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई। यह (Road Accident) सब देख लोगों में चीख-पुकार मच गई और इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने महिला का शव बरामद किया है।

वहीं मृतक महिला का नाम सोनी कृष्णा यदु है। वह भाटापारा मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश यदु की पत्नी थी। फिलहाल इस (Balodabazar Road Acciodent) हादसे को लेकर पुलिस आगे की जांच-पड़ताल करने में जुट गई हैं।

यह भी पढ़े: नशे में धुत पिता ने कहा- तुम सबको मार दूंगा, गुस्से में आकर बेटे ने फावड़े से किया ताबड़तोड़ वार.....मौत