21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ने भी कराया है जिस कंबल वाले बाबा से इलाज, अब कर रहा हैं ऐसा काम कि…

कंबल वाले बाबा के नाम से अपने कंबल को मरीजों को ढंकने, झाडफ़ूंक करने, लोगों को विभिन्न बीमारियों से निजात ...

2 min read
Google source verification
fraud baba

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ने भी कराया है जिस कंबल वाले बाबा से इलाज, अब कर रहा हैं ऐसा काम कि...

बलौदाबाजार. प्रदेश के गृहमंत्री ने जिस कंबल वाले बाबा से झाडफ़ूंक कराया था उनके शिविर पर स्वास्थ विभाग ने रोक लगा दी है। स्वयं को कंबल वाले बाबा के नाम से अपने कंबल को मरीजों को ढंकने, झाडफ़ूंक करने, लोगों को विभिन्न बीमारियों से निजात दिलाने की बात करता हैं। साथ ही लोगों को भी सलाह दी गई है कि किसी भी बीमारी का इलाज झाड़ फूंक या बाबाओं से नहीं चिकित्सकीय उपचार से कराएं।

जिला स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कुछ समय से अहमदाबाद, गुजरात के पास के एक व्यक्ति गणेश यादव जो कि स्वयं को कंबल वाले बाबा के नाम से अपने कंबल को मरीजों को ढंकने, झाडफ़ूंक करने, लोगों को विभिन्न बीमारियों से निजात दिलाने की बात करते हैं। उनके द्वारा अंबिकापुर के साथ ही सरगुजा के अनेक स्थानों पर ऐसे शिविरों का आयोजन कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। लोग भी बिना सोचे समझें वहां चले जाते हैं। उन्होंने शिविर को पूरी तरह संदेहास्पद कहा।

जिला चिकित्सा अधिकारी ने लेागों को जागरूक करते हुए अपील की है कि बीमार होने पर अस्पताल में या किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज कराएं। ऐसे बाबा जो बीमारी व अन्य समस्याओं को दूर कर देने का झांसा देते हैं, उनके चक्कर में आकर अपना समय और पैसा दोनों बर्बाद न करें।

चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि चिकित्सा विज्ञान के अनुसार किसी भी बीमारी का उपचार कंबल ओढ़ाने, विचित्र प्रकार के झाडफ़ूंक करने, हाथ पैर मोडऩे, पटकने, धक्का देने से संभव नहीं है। इस प्रकार के लोगों के चंगूल में ग्रामीण अंचल के लोग आ रहे हैं।

साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। ऐसे बाबा लोगों को स्वास्थ्य एवं मानसिक रूप से ठगते हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी को अपने अधीनस्थ समस्त सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के अंतर्गत कंबल वाले बाबा उर्फ गणेश यादव के स्वास्थ्य शिविरों पर रोक लगाने के निर्देश दिए है।