गौरतलब है कि सूरजपुर जिले के भटगांव में आयोजित यह महायज्ञ गुजरात से आए कंबल वाले बाबा द्वारा कराया जा रहा है। करीब 3 करोड़ की लागत से महायज्ञ होना है। इसमे सवा किलो सोना, 50 किलो केसर, 5 किलो चांदी सहित कई महंगे पदार्थ से हवन होगा। इसकी हवनकुंड की राख प्रतिदिन इलाहाबाद गंगा में प्रवाहित करने के लिए वाहनों में भेजा जाएगा। यह कंबल वाले बाबा द्वारा कराया जा रहा 28वां महायज्ञ है।