15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indane Gas e-KYC: ई-केवाईसी नहीं तो बंद हो सकता है सिलेंडर मिलना, सब्सिडी पर भी पड़ेगा असर, 16 अगस्त तक आखिरी मौका

LPG KYC Last Date:की आखिरी तारीख 16 अगस्त है। समय पर ई-केवाईसी नहीं कराने पर गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी और सब्सिडी का लाभ प्रभावित हो सकता है।
2 min read
Google source verification
Indane Gas e-KYC

16 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो बढ़ सकती है परेशानी (photo Patrika)

Gas Cylinder e-KYC: घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन धारको के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक निर्धारित की गई है। यह प्रक्रिया प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं दोनों के लिए अनिवार्य है। जिसमें अब केवल एक दिन का समय शेष है। तय समय पर सत्यापन न होने पर सामान्य घरेलू दरों पर सिलेंडर मिलने में परेशानी या सब्सिडी प्रभावित हो सकती है।

इण्डेन गैस के संचालक ने बताया

लवन इण्डेन गैस के संचालक धनेश टण्डन ने बताया कि जिन एलपीजी उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नही करवाई है, उन्हें इण्डेन गैस की ओर से मोबाइल के माध्यम से काल व मैसेज करके सूचित किया गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देशो के अनुसार जिन उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उन्हें घरेलू दरों पर एलपीजी सिलेंडर प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है। सभी ई-केवाईसी वंचित उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि आज व कल का समय बचा है इसलिए जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करे।

फर्जी उपभोक्ताओं पर रोक लगाना

ई-केवाईसी का मुख्य उद्देश्य वास्तविक एलपीजी उपभोक्ताओं की पहचान सुनिश्चित करना, फर्जी उपभोक्ताओं पर रोक लगाना और एलपीजी वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाना है। वही, गैस कंपनियों के अनुसार, ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर संबंधित कनेक्शन को निष्किृय श्रेणी में रखा सकता है। ऐसे उपभोक्ताओं को घरेलू श्रेणी के तहत मिलने वाले लाभ प्रभावित हो सकते है और उन्हे नियमानुसार व्यावसायिक श्रेणी के सिलेंडर की दरों के अनुसार शुल्क देना पड़ सकता है।

मोबाइल पर कॉल और मैसेज से दी जा रही जानकारी

लवन इंडेन गैस के संचालक धनेश टंडन ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने एलपीजी कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें गैस एजेंसी की ओर से मोबाइल फोन पर कॉल और मैसेज के माध्यम से इसकी जानकारी दी जा रही है। उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लें। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता अभी भी हैं, जिन्होंने अपने गैस कनेक्शन का आधार आधारित सत्यापन पूरा नहीं कराया है। ऐसे लोगों को अंतिम अवसर के रूप में 16 अगस्त तक प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा जा रहा है।

आज और कल का ही समय

16 अगस्त की समय सीमा को देखते हुए उपभोक्ताओं के पास अब बहुत कम समय बचा है। गैस एजेंसी की ओर से उन सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है, जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे आज या अंतिम तिथि से पहले अपनी ई-केवाईसी पूरी करा लें। समय पर सत्यापन कराने से गैस कनेक्शन को सक्रिय रखने और घरेलू एलपीजी से जुड़े लाभों में संभावित परेशानी से बचा जा सकता है। ई-केवाईसी का मुख्य उद्देश्य एलपीजी उपभोक्ताओं का सही सत्यापन, फर्जी कनेक्शनों पर रोक, पात्र उपभोक्ताओं तक सुविधा पहुंचाना और गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग