17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस बनने का सपना लिए सुबह निकला था दौड़ लगाने, हादसे में हो गई दर्दनाक मौत

अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल कर फरार हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलोदा बाज़ार

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 25 Feb 2018, 4:31 PM IST

CG News

बलौदाबाजार/कसडोल. क्षेत्र में आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटना से आने जाने वाले लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मार्ग में भारी संख्या में अनियंत्रित गति से चल रहे वाहनों पर शिकंजा कसने सरकार से मांग की है। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से फिर एक युवक की मौत हो गई। मौत के बाद लोगों का आक्रोश फूटा। मुख्य मार्ग पर घंटों चक्काजाम कर दिया गया।

घटना कसडोल गिधौरी मुख्य मार्ग की है। जहां ग्राम बरपाली निवासी 20 वर्षीय युवक प्रवीण निराला पिता राधेश्याम निराला शुक्रवार को सुबह 4 बजे दौड़ लगाने व व्ययाम करने के लिए बरपाली से हसुवा की ओर गया हुआ था, तभी अज्ञात वाहन ने युवक को बरपाली व हसुवा गांव के बीच रास्ते पर कुचल कर फरार हो गया।

जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दौड़ लगाने गए अन्य युवकों ने देखा व मृत युवक के परिजन को सूचना दी। सूचना मिलते ही आक्रोशि ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गिधौरी थाना के टीआई राजेश साहू दलबल सहित घटनास्थल पहुंचे। जाम रास्ते को खुलवाया। मर्ग कायम कर शव पंचनामा कर शव परीक्षण के बाद परिजन को सौंप दिया।

एक दिन पहले तीन युवक की हो गई थी मौत
बताया जाता है कि यह युवक पुलिस भर्ती की तैयारी में लगा हुआ था, उसी की तैयारी के लिए दौड़ लगाने गया था। लेकिन अज्ञात वाहन की चपेट से उसकी मौत हो गई। इस घटना के एक दिन पहले ही अज्ञात वाहन ने तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे तीनों की मौत हो गई थी। इसी तरह शनिवार को स्थानीय कृषि उपज मंडी के पास एक पिकप वाहन इतनी तेज गति में था, कि अपना नियंत्रण खोकर सड़क में ही पलट गया।

ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
उल्लेखनीय है कि इस सड़क मार्ग में इन दिनों कैप्शूल और हाईवा जैसे भारी वाहनों की संख्या में दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही है। इसका मुख्य कारण है कि इस मार्ग में टोल प्लाजा नहीं है। इन भारी वाहनों को नेशनल हाईवे सड़क मार्ग से जाने पर टोल प्लाजा में टैक्स देना पड़ता है। जिसे बचाने के लिए इसी मार्ग पर भारी वाहनों को दौड़ाते हैं। साथ सड़क चिकनी हो जाने के कारण रफ्तार भी तेज हो जाती है। जिससे लोग हादसे के शिकार हो रहे हैं। जिसके कारण लोगों ने गावों के आस-पास ब्रेकर के अलावा कहीं-कहीं निश्चित दूरी के बाद टोल प्लाजा जैसे नाका बनाए जाने की मांग की है।