लोगों को फायदा
जिले की पहचान हमेशा से दुग्ध और सब्जी उत्पादन में रही है। ग्राम टिकुलिया, ढाबाडीह, तरेंगा और सेमरिया से सब्जी उत्पादक राजधानी और बिलासपुर में अपना उत्पादन लेकर जाते रहे हैं। इसी तरह ग्राम अकलतरा, निपनिय, सिंगारपुर, कोनी और खोखली के अलावा और भी गांव से दूध इन दोनों शहरों तक पहुंचते हैं। अपना उत्पादन रायपुर और बिलासपुर लेकर जाने की इस नई सुविधा का लाभ इसी वर्ग को सबसे ज्यादा मिलेगा।