6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान! इस महिला की तरह टाइल्स और बर्तन चमकवाना आपको भी पड़ सकता है महंगा

रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक-7 स्थित एक घर में दिनदहाड़े अकेली महिला को देख 2 युवकों ने दिया घटना को अंजाम
2 min read
Google source verification
pot

Pot

रामानुजगंज. आपके घर पर भी टाइल्स व बर्तन चमकाने वाले आते हैं तो सावधान रहें। ये आपको तगड़ा झटका दे सकते हैं। ऐसा ही एक मामला बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित वार्ड क्रमांक 7 में सोमवार की सुबह देखने को मिला।

यहां के बबलू मेडिकल स्टोर के संचालक इमरान के घर में सोमवार की सुबह बर्तन-टाइल्स चमकाने के नाम पर पहुंचे दो व्यक्तियों ने महिला सदस्य को पहले झांसे में लिया। फिर एल्यूमिनियम, चांदी के बर्तन चमकाकर दिखाने के बाद सोने के जेवर भी मंगा लिए। उन्होंने पानी लेने के बहाने महिला को घर के भीतर भेजा।

जब महिला पीछे मुड़ी तो दोनों युवक मौके का फायदा उठाकर करीब 4 लाख रुपए के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। महिला चिल्लाई लेकिन तब तक युवक उसकी आंखों से ओझल हो चुके थे। रिपोर्ट पर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह लगभग ८.३० बजे बबलू मेडिकल स्टोर के संचालक इमरान के आरटीओ नाका स्थित घर में दो व्यक्ति आए। उन्होंने काले कपड़े पहन रखे थे तथा हाथ में डायरी व बैग था। घर में घुसते ही उन्होंने महिला सदस्य से पहले डायरी में हस्ताक्षर कराया, फिर कहा कि हम कंपनी के प्रचार में मुफ्त में टाइल्स व बर्तन चमकाने का पाउडर देने आए हैं।

बर्तन लाइए, आपको चमकाकर दिखाते हैं। दोनों ठग ने पहले महिला से मंगाकर एल्यूमिनियम के बर्तन फिर चांदी के सामान चमकाए। इसके बाद उन्होंने कहा कि लगे हाथ आपको सोने के आभूषण भी चमकाना सीखा देते हैं।


सोने के जेवर भी ले आई महिला
युवकों की बात सुनकर महिला उनके झांसे में आ गई और 4 लाख रुपए के सोने के जेवरात लाकर उन्हें दे दी। इसके बाद उन्होंने जेवरात को पानी में डालकर उपर से हल्दी डाला तथा महिला से और पानी मांगा।

इस पर महिला जब पानी लेने महिला मुड़कर जाने लगी तो ठग सारे आभूषण लेकर भागने लगे। उन्हें भागते देख महिला चिल्लाते हुए पीछे भी दौड़ी लेकिन वे फरार हो गए। सोने के जेवरात की कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग