30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG brutal murder: हत्या में भी हैवानियत! पहले युवक के दोनों हाथ काटे, फिर काटकर अलग कर दिया प्राइवेट पार्ट

CG brutal murder: कटा हुआ दोनों हाथ झोले में भरकर घूमता रहा मुख्य आरोपी, थाने में रिपोर्ट न करने पिता को दी धमकी, डरे-सहमे पिता ने दफन कर दिया बेटे का शव, पुलिस ने कब्र खोदकर निकलवाया
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 23 Jul 2024, 9:17 PM IST

CG brutal murder

कुसमी. CG brutal murder: बलरामपुर जिले के सामरीपाठ थाना क्षेत्र अंतर्गत 18 जुलाई कोि एक युवक की आधा दर्जन से अधिक युवकों ने बर्बर तरीके हत्या (CG brutal murder) कर दी। आरोपियों ने युवक को खाने-पीने पर जंगल में बने मुख्य आरोपी के एक घर में बुलाया। यहां उसपर महुआ चोरी करने का आरोप लगाया। फिर हैवानियत की हद पार करते हुए धारदार हथियार से पहले उसके दोनों हाथ काट डाले, इसके बाद उसका प्राइवेट पार्ट (Murder to cut private part) काटकर अलग कर दिया। शरीर से काफी मात्रा में खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी ने मृतक के पिता व उसके परिजनों को धमका कर शव का अंतिम संस्कार करवा दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही सामरी पुलिस मंगलवार को पहुंची और शव को कब्र से निकलवाकर पीएम कराया। पुलिस संदेहियों से पूछताछ कर रही है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरीपाठ थाना क्षेत्र अंतर्गत डूमरखोली पंचायत का सरनाटोली गांव बिरजिया जनजाति बाहुल्य है। यहां का निवासी विनोद बिरजिया पिता खुलू उम्र 35 वर्ष मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी था।

नशे का शौक पूरा करने के लिए वह गांव में ही किसी के घर का फावड़ा, कुल्हाड़ी सहित अन्य छोटा सामान चोरी कर बेच देता था। इससे लोग परेशान रहते थे। इस बीच विनोद बिरजिया द्वारा गांव के मगधु बिरजिया का महुआ भी चोरी कर लिया था।

इससे वह काफी आक्रोशित था और उसने विनोद की हत्या (CG brutal murder) करने की योजना बना ली। 18 जुलाई को विनोद गांव के मगधु के साथ घूम-घूमकर शराब पी रहा था। फिर देर शाम को मगधु बिरजिया जंगल में बने अपने घर में गया।

यह भी पढ़ें: CG rape and murder: हैवानियत की हद! बलात्कार के बाद महिला की सिर कुचलकर हत्या, प्राइवेट पार्ट में डाल दिया डंडा

विनोद को खाने-पीने पर बुलाकर की हत्या

मगधु के जंगल में बने घर में गांव के सुखदेव, हरी, लुपन, खुलेस, पवन बिरजिया, रविंद्र सहित अन्य लोग भी पहुंचे। यहां विनोद बिरजिया को भी खाने-पीने की बात बोलकर बुलाया गया था। यहां कुछ देर बाद मगधु व उसके साथियों ने महुआ चोरी को लेकर पहले विनोद की बेदम पिटाई कर दी।

इसके बाद बर्बरता दिखाते हुए दोनों हाथ को कोहनी के समीप से काट दिया। आरोपियों की बर्बरता यही नहीं रूकी, उन्होंने विनोद के प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया, इससे कुुछ देर में ही उसकी मौत (CG brutal murder) हो गई।

कटा हुआ हाथ लेकर घूम रहा था मुख्य आरोपी

बताया जा रहा है कि नृशंस वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी मगधु बिरजिया विनोद का कटे हुए हाथ को एक झोला में लेकर गांव की तरफ घूम रहा था। दूसरे दिन 19 जुलाई को गांव के रविंद्र से मृतक के पिता को घटना की जानकारी मिली कि उसके बेटे की हत्या कर दी गई है और मगधु उसका कटा हाथ लेकर घूम रहा है।

यह भी पढ़ें: CG Double Murder: बजरंग दल के युवा नेता और युवती की जंगल में खून से सनी मिली लाशें, 2 हत्याओं से बलरामपुर में फैली सनसनी

धमकी देकर कराया अंतिम संस्कार

मुख्य आरोपी द्वारा मृतक विनोद के पिता व परिजनों को थाने में रिपोर्ट नहीं करने की धमकी दी गई। आरोपियों की धमकी के कारण पिता ने थाने में सूचना न देकर मृत बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस ने कब्र खुदवाकर निकाला शव

मामले की जानकारी मिलने पर 23 जुलाई को सामरी थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व तहसीलदार शशिकांत दुबे की उपस्थिति में शव को कब्र से निकलवाकर पीएम कराया। मामले में पुलिस संदेहियों से पूछताछ कर रही है तथा फरार मुख्य आरोपी की भी तलाश जारी है।