30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भांजी को अकेला देख मामा बन गया हैवान, खींचकर कमरे में ले गया और लूट ली आबरु, पति ने देख लिया ये सब, फिर…

Chhattisgarh rape : शादीशुदा भांजी से दुष्कर्म के बाद अपने किए कृत्य के लिए मांगने लगा माफी फिर मौके से हो गया फरार, पुलिस ने दर्ज किया अपराध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 16 Jul 2019, 8:13 PM IST

Girl raped

Rape

वाड्रफनगर. बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र से मामा-भांजी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादीशुदा भांजी को अकेला देख मामा ने उसके साथ दुष्कर्म (Niece raped) किया।

जब वह यह कृत्य कर रहा था उसी समय भांजी का पति वहां पहुंच गया। उसने देखा तो मामा माफी मांगने लगा। इसके बाद मौका देख वहां से फरार हो गया। पीडि़ता ने पति के साथ अपने मामा के खिलाफ अपराध (Niece raped) दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें : शादी करूंगा कहकर 16 वर्षीय लड़की से करता रहा दुष्कर्म, जब मां बन गई तो सामने आया युवक का असली चेहरा


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर चौकी अंतर्गत परसडीहा पंचायत निवासी 50 वर्षीय ग्रामीण 15 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे अपनी भांजी के घर पहुंचा। उसने भांजी (Niece raped) से पूछा कि दामाद (पति) कहां गए हैं। जब उसने बताया कि वे राशन कार्ड का नवीनीकरण कराने गए हैं।

यह सुनते ही मामा की नीयत बिगड़ गई और वह भांजी का हाथ पकड़कर खींचते हुए कमरे में ले गया। यहां उसने भांजी के साथ दुष्कर्म किया। वह दुष्कर्म (Niece raped) कर ही रहा था कि महिला का पति घर पहुंच गया। उसने जब मामा ससुर को पत्नी के साथ इस हालत में देखा तो आग बबुला हो गया।

यह भी पढ़ें : घर में अकेली थी पत्नी, रात में पति घर पहुंचा तो कमरे से निकलकर भागा युवक, गुस्साए पति ने कर दिया खौफनाक अंत


मांगने लगा माफी और हो गया फरार
आरोपी मामा भांजी के पति से अपने द्वारा किए कृत्य की माफी मांगने लगा। इसी बीच मौका देख वह वहां से फरार हो गया। दूसरे दिन महिला अपने पति के साथ वाड्रफनगर चौकी पहुंची और दुष्कर्मी मामा के खिलाफ रिपोर्ट (Niece raped) दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

बलरामपुर जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in Balrampur