9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Elephant died due to current: धान के खेत में लगा रखा था करंट वायर, दल से बिछडक़र पहुंचे हाथी की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Elephant died due to current: खेत के पास से गुजरे हाई वोल्टेज तरंगित तार से जोड़ा गया था क्लच वायर, हाथी जब घूमते हुए खेत में पहुंचा तो करंट की चपेट में आकर हो गई मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 11 Nov 2024, 9:25 PM IST

Elephant died due to current

Elephant dead body

बलरामपुर। बलरामपुर वन परिक्षेत्र के मानिकपुर सर्किल के मुरका गांव में सोमवार की सुबह धान के खेत में एक नर हाथी का शव (Elephant died due to current) मिला। हाथी 6 हाथियों के दल से बिछडक़र रात में खेत में पहुंच गया था। शव की जांच के दौरान हाथी के विद्युत करंट से मौत की पुष्टि हुई। इस पर वन अमले ने खेत में लगी धान की फसल की सुरक्षा के लिए तरंगित तार लगाने वाले एक ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल पिछले कुछ दिनों से वाड्रफनगर क्षेत्र में कुल 9 हाथी अभी विचरण कर रहे हैं। इसमें से 6 हाथी रविवार की शाम बलरामपुर वन परिक्षेत्र की ओर आ गए थे। इसी दौरान ये हाथी अपने दल से भटक कर मुरका गांव में धान के खेत की तरफ आ गया था।

सुबह उसका शव धान के खेत में मिला तो मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने उसका पीएम पशु चिकित्सकों से कराया। इसके बाद शव को दफना दिया गया।

यह भी पढ़ें: Land forgery: शासकीय जमीन की हेराफेरी: तत्कालीन तहसीलदार, आरआई व पटवारी समेत 5 के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Elephant died due to current: डीएफओ ने दी ये जानकारी

बलरामपुर डीएफओ अशोक तिवारी ने बताया कि जांच व पूछताछ में पता चला कि मुरका निवासी रामबक्श पिता बाबूलाल गोंड़ द्वारा खेत में फसल के किनारे हाईटेंशन लाइन से तार जोडकऱ रखा गया था।

इसी तार की चपेट में आकर करंट लगने से नर हाथी की मौत हो गई। मामले में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।