बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के ग्राम चांकी के बस्कटिया जंगल के पास मंगलवार की सुबह 7 बजे देवनारायण सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी चाकी अपने बच्चों के लिए खाना लेकर जा रहा था। तभी पास के जंगल से अचानक हाथी बाहर निकला और देवनारायण को सूंड से उठाकर पटक (Elephant killed villager) दिया, इससे उसकी मौत हो गई।