रामानुजगंज. 4 अगस्त को पहाड़ी कोरवा नाबालिग लडक़ी के साथ सामूहिक बलात्कार और डरा धमकाकर उसके साथी से 20 हजार रुपए लेने के मामले में पुलिस द्वारा धारा 341, 376(डी), 384, पॉक्सो एक्ट 6 के तहत मामला पंजीबद्ध कर 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया था, लेकिन दो आरोपी थाने से फरार हो गए थे। लापरवाही बरतने के कारण पुलिस अधीक्षक द्वारा 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर फरार आरोपियों को पकडऩे के लिए चार टीम गठित की गई थी। गठित टीम ने 48 घंटे में फरार एक आरोपी को उत्तर प्रदेश व दूसरे को झारखंड से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस दौरान मुख्य आरोपी ने पुलिस को खूब छकाया। वह लगातार ठिकाने बदल रहा था।