13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसा भी प्यार! रात में पति की सड़क हादसे में हो गई मौत, खबर सुन सुबह पत्नी ने खाया जहर

एक साल पहले की दोनों ने किया था प्रेम विवाह, 18 घंटे के भीतर दो मौत से परिजन सहित गांव में पसरा मातम
2 min read
Google source verification
Dead body

Dead body

राजपुर. एक साल पहले ही युवक-युवती ने पे्रम विवाह किया था। दोनों में इतना प्यार था कि एक-दूजे के बगैर जीवन की कल्पना भी नहीं की थी। मंगलवार की रात बाइक सवार पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह खबर जैसे ही उसकी पत्नी तक पहुंची तो सुबह उसने भी जहर खा लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां उसने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि परिजनों की मर्जी के बगैर दोनों ने शादी की थी। 18 घंटे के भीतर पति-पत्नी की मौत से परिजनों सहित गांव में मातम पसर गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थानांतर्गत ग्राम करजी निवासी 23 वर्षीय बच्चन सिंह पिता फूलचंद गोड़ ने 21 वर्षीय प्रतिमा से पे्रम विवाह किया था। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें भी खाई थीं। परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर दोनों एक-दूजे के हुए थे।

मंगलवार की रात लगभग 10 बजे बच्चन अपनी मोपेड क्रमांक सीजी 15 जेएडसी-0476 से ग्राम चरगढ़ जा रहा था। वह चरगढ़ के समीप पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चन सिर के बल सड़क पर गिरा और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

वहां से गुजर रहे लोगों ने मृतक की जेब से मिले मोबाइल से ही उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन भी घटनास्थल पहुंचे। पुलिसने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल में भिजवाया। इधर सड़क दुर्घटना में पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी सदमे में आ गई। इसी बीच बुधवार की सुबह उसने जहर का सेवन कर लिया।

घरवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया। एक-एक कर पति-पत्नी की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। परिजन ने बताया कि मृतिका का मायका ग्राम परसा में है और दोनों ने एक वर्ष पूर्व ही प्रेम विवाह किया था।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग