29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी छोड़कर चली गई तो युवक ने 15 वर्षीय लड़की से कर ली कोर्ट मैरिज, करता रहा दुष्कर्म, जब सामने आई ये हकीकत तो…

शादी समारोह से गायब हो गई थी किशोरी, परिजनों ने थाने में (Court marriage) दर्ज कराई थी रिपोर्ट, पुलिस ने युवक, उसके पिता और गवाह को भेजा जेल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 17 Jun 2019, 5:40 PM IST

Court marriage

Court marriage

कुसमी. शादीशुदा युवक ने 15 वर्षीय लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर उससे कोर्ट मैरिज (Court marriage) कर ली। फिर वह उसे अपने घर पर रखकर कई दिनों से दुष्कर्म (Minor girl raped) कर रहा था। कोर्ट में युवक का पिता तथा लड़की की तरफ से एक ग्रामीण गवाह बना था। ग्रामीण ने किशोरी को 20 वर्ष का बताया था।

इधर किशोरी के परिजनों ने शादी समारोह से उसके गायब होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। इसी बीच पुलिस ने युवक, उसके पिता एक अन्य गवाह को गिरफ्तार कर जेल (Man arrested) भेज दिया। युवक के कब्जे से पुलिस ने किशोरी को बरामद किया है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमटाही के सारजम पारा निवासी 15 वर्षीय किशोरी 13 मई को अपने परिजनों के साथ कुसमी से 5 किमी दूर ग्राम जामटोली में अपने किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आई थी। यहां से रात करीब 9 बजे के बाद से लापता (Kidnapping) हो गई थी।

काफी खोजबीन के बाद परिजन ने इसकी सूचना 14 जून को कुसमी थाने में दर्ज कराई थी। मामले में कुसमी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 363 कायम कर उसकी खोजबीन में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सामरी थाना क्षेत्र के ग्राम पुरानपानी निवासी 21 वर्षीय जितेंद्र चेरवा ने किशोरी को पत्नी बनाकर घर पर रखा है।

पुलिस ने जब युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चांैकाने वाला मामला सामने आया। युवक पहले से ही शादीशुदा है जबकि उसकी पत्नी विवाद के बाद उसे छोड़कर मायके चली गई है।


किशोरी के पड़ गया था पीछे
पत्नी के मायके चले जाने के बाद से युवक किशोरी के पीछे पड़ा था। पूर्व में किशोरी एक बार युवक के गांव में ही शादी समारोह में शामिल होने आई थी। यहीं किशोरी से उसकी जान-पहचान हुई थी। इसके बाद से वह उसके पीछे पड़ गया था। उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया था।


शादी समारोह से भगाकर कर ली कोर्ट मैरिज
13 मई को जब किशोरी ग्राम जामटोली में शादी समारोह में शामिल होने आई तो युवक ने वहंा से उसे भगा लिया था। इसके बाद अंबिकापुर कोर्ट में उसे बालिग बताकर शादी (Court marriage) कर ली थी। इसके बाद से वह किशोरी को घर पर रखकर उसके साथ दुष्कर्म (Minor girl raped) कर रहा था। इधर परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे।


पुलिस ने आरोपी, उसके पिता समेत 3 को भेजा जेल
अंबिकापुर कोर्ट में युवक का पिता करीमन चेरवा तथा किशोरी की तरफ से ग्राम अमटाही का देवसाय नगेशिया गवाह बना था। उसने कोर्ट में शपथ दी थी कि वह लड़की को अच्छे से जानता है तथा वह 20 वर्ष की हो गई है। इसके बाद कोर्ट ने शादी की मंजूरी दे दी थी। इधर पुलिस की जांच में किशोरी की उम्र 15 वर्ष ही निकली।

किशोरी के परिजनों ने दस्तावेज व अन्य कागजात उसके जन्म प्रमाण-पत्र के संबंध में दिखाए। इसके बाद कुसमी आरोपी जितेंद्र चेरवा तथा शादी में सहयोग करने वाले उसके पिता करीमन चेरवा व गवाह देवसाय नगेशिया के खिलाफ धारा 363, 366, 376, व पॉक्सो एक्ट की धारा 5 व 6 के तहत गिरफ्तार (Jailed) कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

कार्यवाही में एसआई सिकंदर कुर्रे, एएसआई भगवती प्रसाद कुर्रे, रमेश टोप्पो, आरक्षक अनिल साहू समेत अन्य शामिल रहे।