भांजी ने बताया कि रात में वह दादी के पास सोई थी। सुबह उठकर देखा तो मां का शव कमरे में पड़ा था, जबकि पिता घर पर नहीं थे। यह बात सुनकर उसने शुक्रवार को शंकरगढ़ थाने में अपने बहनोई के खिलाफ बहन की हत्या कर फरार की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की खोजबीन में जुटी हुई थी।