कुसमी. murder in land dispute: जमीन विवाद को लेकर एक ग्रामीण ने रविवार की शाम टांगी से ताबड़तोड़ प्रहार कर अपने चाचा की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। दरअसल आरोपी की पूर्व में दिमागी हालत ठीक नहीं थी। पिता ने जमीन बेचकर उसका इलाज कराया। जब वह ठीक हुआ तो पता चला कि उसकी जमीन उसके चाचा सहित अन्य लोगों ने ही खरीदी है और उस पर खेती कर रहे हैं। इसके बाद से वह चाचा से रंजिश रख रहा था। इसी बीच मौका पाकर उसने वारदात को अंजाम दे दिया।