पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध जुर्म किया दर्ज
इधर रामानुजगंज अस्पताल से गंभीर रूप से घायल रामस्वरूप सिंह, रामनारायण सिंह, लक्ष्मण सिंह व दुर्गा सिंह को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्ष के विरूद्ध धारा 294, 323, 147, 148 व 307 के तहत अपराध दर्ज किया है। जिस जमीन के लिए हिंसक झड़प हुई और एक व्यक्ति की जान चली गई वह शासकीय मद में दर्ज है।