वाड्रफनगर. Crime news: मारपीट के मामले से बचाने बलरापुर जिले के बलंगी चौकी प्रभारी द्वारा एक युवक से 50 हजार रुपए की डिमांड की जा रही थी। चौकी प्रभारी उसे लगातार धमकी भी दे रहा था कि यदि वह 50 हजार रुपए नहीं देगा तो हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज देगा। आर्थिक रूप से कमजोर युवक ने गांव वालों से उधार में रुपए मांगे लेकिन नहीं मिले। इसी बीच बुधवार को सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ के पास युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। गुरुवार को शव जब उसके गांव पहुंचा तो परिजनों ने सडक़ पर शव रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने चौकी प्रभारी पर प्रताडि़त करन ेका आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले में एसपी ने चौकी प्रभारी को हटा दिया है।