नहीं मिला आमंत्रण
कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने बताया कि यह शासकीय कार्यक्रम था, हमें किसी भी प्रकार की कोई सूचना एवं निमंत्रण नहीं दिया गया है, मैं राजपुर में फिर से दौड़ का कार्यक्रम करा रहा हूं। वहीं व्यापारी संघ के अध्यक्ष छोटे लाल गुप्ता ने भी कहा कि उन्हें भी इस कार्यक्रम का कोई आमंत्रण प्राप्त नहीं हुआ। उन्होंने कहा यहां के अधिकारी और कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं, उन्हें जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों का कोई सम्मान नहीं है।