
Rape
कुसमी. 4 नवंबर को एक महिला घर में अकेली कुछ काम कर रही थी। इसी दौरान गांव का ही युवक घुस आया और महिला का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घिनौनी करतूत को अंजाम देने के बाद युवक ने महिला को धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार दूंगा। इससे महिला काफी डर गई थी। उसने अपने पति तक को यह बात नहीं बताई।
इधर महिला द्वारा रिपोर्ट नहीं किए जाने से आरोपी युवक के हौसले बुलंद थे। वह होली के दिन दोबारा इसी मंशा से महिला के घर पहुंचा था। उसने जैसे ही महिला का हाथ पकड़कर दुष्कर्म की कोशिश की, महिला ने चिल्लाना शुरु कर दिया।
इससे आरोपी भाग खड़ा हुआ। फिर महिला ने आरोपी को सजा दिलाने की ठान ली। उसने पति के साथ थाने पहुंचकर दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है
।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थानांतर्गत ग्राम हर्री निवासी एक 28 वर्षीय विवाहिता 4 नवंबर को घर मे अकेली थी, उस दौरान गांव के ही आरोपी कलेश्वर ने जबरन घर में घुसकर उसके साथ अनाचार किया था। साथ ही इसकी जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
इससे पीडि़ता डरी-सहमी हुई थी और उसने इसके बारे में किसी को नहीं बताया। इससे आरोपी का हौसला बुलंद था, उसने फिर होली के दिन महिला को अकेली पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की तो इस बार पीडि़ता ने विरोध किया और इसकी जानकारी परिजन व पति को दी। फिर पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी कलेश्वर के खिलाफ धारा 450 व 376 के तहत अपराध दर्ज किया।
होली के दिन उसी गांव में एक और छेड़छाड
कुसमी पुलिस ने ग्राम हर्री में ही एक अन्य मामले में महिला की रिपोर्ट पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया। ग्राम हर्री निवासी २७ वर्षीय महिला के साथ होली के दिन २ मार्च को गांव के ही रतन ने छेड़छाड़ की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी रतन के खिलाफ धारा ३५४ के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
Published on:
06 Mar 2018 03:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
