31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षक की हत्या की गुत्थी सुलझी, दूसरी पत्नी की बेदम पिटाई से हुई थी मौत, गैरमर्द से संबंध का करता था शक

दूसरी पत्नी ने डंडे व हाथ-मुक्के से शराब के नशे में धुत शिक्षक पति का ेइतना पीटा था कि हो गया था बेहोश, उसी हालत में छोडक़र हो गई थी फरार, पुलिस ने महिला को भेजा जेल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 12 May 2024, 8:56 PM IST

Wife arrested in husband murder case

कुसमी. करौंधा पुलिस ने शिक्षक के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक की दूसरी पत्नी को गिरफ्तार किया है। दरअसल मृतक को शक था कि पत्नी का दूसरे पुरूष से अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर शराब के नशे में हुए विवाद पर आरोपी महिला ने डंडे व लात-मुक्के से पति की बेदम पिटाई कर दी थी। इससे उसकी मौत हो गई थी।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के करौंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुरबेना निवासी प्रभुदास तिर्की 61 वर्ष गहिरा गुरु आश्रम श्रीकोट में शिक्षक थे। उनकी पहली पत्नी का कुछ वर्ष पूर्व बीमारी से निधन हो गया था और बच्चे कुसमी में रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।

कुछ समय बाद उन्होंने सुरबेना पंचायत के ही पत्थलटोली निवासी 40 वर्षीय महिला अनिता बाई को पत्नी बनाकर रखा था। शिक्षक व महिला दोनों शराब का सेवन करते थे।

इस बीच बीते रविवार को शिक्षक प्रभुदास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पीएम रिपोर्ट में मारपीट से गहरी चोट लगने से मौत का उल्लेख होने पर करौंधा पुलिस अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी थी।

यह भी पढ़ें: Video: जर्मन महिला ने सुनाया हनुमान चालीसा, मैनपाट के मंदिर में बैठकर किया पाठ, अंत में बोली- जय श्रीराम

फरार थी दूसरी पत्नी

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की दूसरी पत्नी अनिता बाई फरार है। फिर पुलिस ने उसे ग्राम देवरी से हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने मृतक की हत्या करने का जुर्म कबूल लिया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी विरासत कुजूर, एएसआई दशरथ कुजूर, प्रधान आरक्षक देवव्रत कुमार विश्वास, आरक्षक पूर्णेश कश्यप, महिला आरक्षक आशा एक्का व प्रतिमा तिर्की सक्रिय रहे ।

इस बात को लेकर हुआ विवाद

पूछताछ में आरोपी महिला अनिता बाई ने बताया कि वह कुछ दिनों तक ग्राम देवरी में थी। वहां से शुक्रवार 3 मई को मृतक उसे सुरबेना ले आया था। फिर दोनों ने दोपहर से शाम तक ग्राम सुरबेना में घूम-घूमकर शराब पी और देर रात घर लौटे। कुछ देर बाद आरोपी महिला का ग्राम देवरी के किसी अन्य पुरूष से अवैध संबंध एवं पैसे के लेन-देन की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

इसी बीच महिला ने डंडे व लात-मुक्के से पति की बेदम पिटाई कर दी। इससे वह बेहोश गया, फिर महिला दूसरे कमरे में जाकर सो गई। अगले दिन सुबह उठी तो मृतक बेहोशी की हालत में ही था, उसे छोडकर वह ग्राम देवरी चली गई थी। इधर शिक्षक ने अंबिकापुर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया था।