मां ने मोबाइल देखने से किया था मना
जब मृतक बाइक चलाते हुए मोबाइल में कुछ देख रहा था तो उसे पीछे बैठी मां ने मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना और हादसे में जान गंवा बैठा। मां की जान बच गई, उसे चोट नहीं आई। गौरतलब है कि पुलिस द्वारा वाहन चलाते समय लोगों को मोबाइल का उपयोग नहीं करने की सलाह दी जाती है, जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं, इसके बावजूद लोगों में जागरूकता नहीं आ रही है।