13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंगल में इस खूंखार जानवर को लेटे देखा तो भागे बदहवास, बाद में पता चली ये बात तो…

रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत त्रिशुली में बुधवार की सुबह रोहिना नाले के समीप जंगल में मरा पड़ा मिला तेंदुआ
2 min read
Google source verification
Dead leopard

Dead body of Leopard

सनावल. बलरामपुर-रामानुजगंज जिला के रामचंद्रपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिशुली में रोहिना नाले के समीप जंगल में बुधवार की सुबह एक तेंदुआ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जंगल में महुआ बीन रहे लोग शुरू में तेंदुआ को जिंदा समझकर वहां से भागते हुए गांव में पहुंचे और अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।

सूचना पर वन समिति के अध्यक्ष व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। नजदीक जाने पर पता चला कि तेंदुआ मृत पड़ा था। इसके बाद उसके शव को कामेश्वरनगर लाकर पीएम के बाद अंतिम संस्कार किया गया।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिशुली के रोहिना नाले के जंगल में बुधवार की सुबह लगभग ९ बजे कुछ ग्रामीण महुआ बीन रहे थे। तभी उनकी नजर जमीन पर पड़े तेंदुआ पर पड़ी तो सभी के होश उड़ गए। वे अपनी जान बचाने के उद्देश्य से वहां से भागते-भागते गांव पहुंचे और अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी।

इस पर वन समिति अध्यक्ष सूर्यनारायण यादव व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, वे जब नजदीक गए तब पता चला कि तेंदुआ मृत पड़ा था। इस पर सूर्यनारायण यादव ने इस मामले से वनरक्षक सीताराम मरावी को अवगत कराया, तब वन अमला मौके भी मौके पर पहुंचा। इसके बाद तेंदुआ के शव को वन विभाग कामेश्वरनगर के नर्सरी में लाया गया।

यहां वनमंडलाधिकारी विवेकानंद झा व रेंजर अशोक तिवारी की उपस्थिति में पशु चिकित्सक ने तेंदुआ के शव का पीएम किया, इसके बाद उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस संबंध में वनमंडलाधिकारी विवेकानंद झा ने कहा कि तेंदुए का शव मिला था, जिसका पीएम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि तेंदुए की मौत कैसे हुई, यह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। उसके यूपी के ओर से भटकते हुए ग्राम त्रिशुली के जंगल में आने की संभावना जताई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग