बलरामपुर. जिले में दबंगों के हौसले बुलन्द है। संयुक्त जिला अस्पताल के डॉक्टर के एक असिस्टेन्ट को बदमाशों ने लहूलुहान कर दिया। लाठी-डंडों और धारदर हथियार से लैस दबंगों ने अस्पताल परिसर में पहुंचकर बेरहमी से पिटाई की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दबंगों की इस हरकत से अस्पताल में दहशत का माहौल है।