जनपद मैनपुरी के लुटेरे ज्ञानू को करीब 3 बजे ग्राम गोसरपुर गांव के पास मुठभेड में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान ज्ञानू के दाये पैर की जांघ में गोली लगी। उसके पास 315 बोर का तमंचा व 2 कारतूस, 2 खोखे एवं लूटी गई सोने की चैन मिली। घायल बदमाश को उपचार के लिये स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। डा0 ने ज्ञानू को लोहिया अस्पताल के लिये रेफर कर दिया।