आर्य युवक परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ तुलसीश दुबे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने चुनाव के पूर्व अपने ओपेन और हिडेन घोषणा पत्र में जिन आधारों पर वोट मांगा था जिसे वो संकल्प पत्र कहते हैं । चार वर्ष बीतने के बाद अब उस संकल्प पर गम्भीरता से कार्य करने की आवश्यकता है । आज हम लोग डी एम साहब के माध्यम से भारतीय प्रधानमंत्री महोदय को जो ज्ञापन दे रहे हैं । इस मांग पत्र के समर्थन में जिले के 150 गणमान्य नागरिकों ने अपने हस्ताक्षर किये हैं । ज्ञापन देने के लिए अजय मिश्रा, जे पी मिश्रा, डॉ सौरभ सिंह, हरिकान्त एडवोकेट , मृगेन्द्र उपाध्याय, अभय सिंह, गौरव सिंह, शुभेन्द्र मिश्रा, आर्यवृत, दद्दू तिवारी, अभिषेक कसेरा, सुरेश मौर्य सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे ।