चित्रकूट. सुबे में बढ़ती गर्मी के कारण आग लगने की खबरें तेजी से आ रही हैं। हर दिन कहीं ना कहीं आग लगने की खबरें सामने आने से जिले में हड़कंप मच गया है। हाल ही में घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण घर के अंदर मौजूद दो बच्चे उसकी चपेट में आ गये। जिसे देखकर परिजनों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। बच्चों को आग से बाहर निकालने के समय माता पिता वा मामा झुलस गए।